स्व-देखभाल कौशल आपके बच्चे के शारीरिक, सामाजिक, और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी हैं। जिन बच्चों को कोई बीमारी है, जिनका उपचार चल रहा है, या जो ठीक हो रहे हैं, उनके लिए खुद की देखभाल करना मुश्किल हो सकता है। बच्चों के लिए यह ज़रूरी है कि वे रोज़ के कामों में जितना हो सके आत्मनिर्भर और सुरक्षित रहें। स्व-देखभाल कौशल के कुछ उदाहरण ये हैं:
ये कौशल सीखने से बच्चों को अधिक आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने में मदद मिलती है, ताकि वे बचपन के मील के पत्थरों तक पहुँच सकें।
यदि आपके बच्चे को खुद की देखभाल करने में परेशानी होती है, तो ऑक्यूपेशनल थैरेपी(OT) मदद कर सकती है। ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट ऐसे स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता हैं जो रोगियों को दैनिक जीवन के कार्य करने में मदद देने में विशेषज्ञ होते हैं। वे आपके बच्चे को चीजें करने के नए, सुरक्षित तरीके सीखने और बचपन के मील के पत्थरों (विकास लक्ष्यों) तक पहुँचने में मदद दे सकते हैं।
एक ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट इससे आपका बच्चा खुद की देखभाल के काम आसानी से करना और आत्मनिर्भरता पाना सीख सकता है। वे आपको दैनिक जीवन को आसान बनाने के लिए सहायक उपकरणों या साधनों के बारे में बता सकते हैं और आपके बच्चे की ज़रूरतों और स्थिति के आधार पर योजना विकसित कर सकते हैं।
बच्चों के लिए बने बर्तन बच्चों को बेहतर तरीके से पकड़ने और आसानी से खाने में मदद देते हैं।
यदि आपका बच्चा जल्दी थक जाता है या उसे संतुलन बनाने में दिक्कत होती है, तो कपड़े पहनते या उतारते समय बैठने से उसे सुरक्षित ढंग से कपड़े पहनने में मदद मिल सकती है।
—
समीक्षित: अक्टूबर 2022