मुख्य विषयवस्तु में जाएं

रोग-पहचान के बाद पूछने के लिए प्रश्न

मुझे क्या-क्या प्रश्न पूछने चाहिए?

आपके बच्चे में कैंसर की पहचान होने के बाद, आपके बच्चे की देखभाल टीम के लिए प्रश्नों की सूची बना लेना अच्छा रहता है।

आपके बच्चे में कैंसर की पहचान होने के बाद, आपके बच्चे की देखभाल टीम के लिए प्रश्नों की सूची बना लेना अच्छा रहता है।

जब आपके बच्चे में कैंसर की पहचान हुई हो तो पूछने के लिए प्रश्न सोचना कठिन हो सकता है। आपके मन में कितनी ही सारी अन्य चीज़ें चल रही होती हैं।

कई माता-पिता का यह कहना है कि पहले से तैयार प्रश्नों की सूची से मदद मिलती है।

महत्वपूर्ण जानकारी लिखने के लिए एक नोटबुक साथ ले जाना भी अच्छा रहता है। आप चाहें तो प्रश्न पूछने और नोट्स लिखने में आपकी मदद के लिए किसी को साथ ला सकते हैं।

नीचे दिए गए प्रश्न संदर्भ का काम कर सकते हैं।

रोग की पहचान

  • मेरे बच्चे को किस प्रकार का कैंसर है?
  • क्या आप मेरे बच्चे की पैथॉलजी रिपोर्ट (लैब परीक्षणों के परिणाम) और इमेजिंग परिणाम (जैसे CT, MRI, PET स्कैन) मुझे समझा सकते हैं?
  • मेरे बच्चे को किन परीक्षणों और प्रक्रियाओं की ज़रूरत होगी? हम उनके लिए तैयारी कैसे करें?
  • क्या मुझे किसी और चिकित्सक की भी राय लेनी चाहिए? क्या आप किसी अन्य चिकित्सक से राय लेने में मेरी मदद कर सकते हैं?

उपचार

  • मेरे बच्चे के उपचार विकल्प क्या हैं?
  • मेरे बच्चे के लिए कौन-कौनसे क्लिनिकल परीक्षण खुले हैं?
  • आप किस उपचार योजना का सुझाव देते हैं? क्यों?
  • प्रत्येक उपचार का लक्ष्य क्या है? क्या यह कैंसर को खत्म करना है, मेरे बच्चे को बेहतर महसूस करने में मदद करना है, या दोनों है?
  • कौन- कौन मेरे बच्चे की देखभाल टीम का हिस्सा होंगे? प्रत्येक सदस्य क्या करता है?
  • मेरे बच्चे का उपचार कब शुरू होगा?
  • मेरे बच्चे का उपचार शुरू हो सके उससे पहले और क्या होना ज़रूरी है?
  • यह उपचार देने में कितना समय लगेगा?
  • क्या मेरे बच्चे को विभिन्न थैरेपी पाने के लिए किन्हीं विशेष डिवाइस (जैसे वीनस एक्सेस कैथेटर अथवा फीडिंग ट्यूब) की ज़रूरत होगी? मुझे उससे क्या उम्मीद करनी चाहिए?

दुष्प्रभाव

  • प्रत्येक उपचार के संभावित अल्पकालिक दुष्प्रभाव क्या हैं?
  • संभावित दीर्घकालिक दुष्प्रभाव क्या हैं? मेरे बच्चे के जीवन में आगे चलकर कौनसे प्रभाव (विलंबित प्रभाव) प्रकट हो सकते हैं?
  • दुष्प्रभावों से राहत पाने के लिए क्या किया जा सकता है?
  • यह उपचार मेरे बच्चे के दैनिक जीवन को कैसे प्रभावित करेगा? क्या वह स्कूल जा पाएगा/पाएगी और अपनी पसंदीदा गतिविधियों में भाग ले पाएगा/पाएगी?
  • क्या यह उपचार मेरे बच्चे की सामान्य वृद्धि और विकास को प्रभावित करेगा?
  • क्या उपचार के कारण वज़न बढ़ेगा या घटेगा?
  • क्या यह उपचार मेरे बच्चे की गर्भवती होने या बच्चे पैदा करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है? यदि हाँ, तो क्या मेरे परिवार को कैंसर उपचार शुरू होने से पहले किसी प्रजनन-क्षमता विशेषज्ञ से बात करनी चाहिए?

सहायता

  • मेरे बच्चे के उपचार की लागतों को संभालने में मेरी मदद कौन कर सकता है?
  • मेरे बच्चे के लिए क्या-क्या सहयोग सेवाएँ उपलब्ध हैं? और मेरे परिवार के लिए?
  • कोई प्रश्न या समस्या हो तो हमें किसे कॉल करना चाहिए?
  • मुझे और कौनसे प्रश्न पूछने चाहिए?


समीक्षित: सितंबर 2018