एंटीफंगल या फफूंदी को रोकने वाली दवा
ब्रांड नाम:
Pentam®, NebuPent®
अक्सर के लिए इस्तेमाल किया:
कवकीय या फंगल संक्रमण
पेंटामिडीन एक फ़ंगस-रोधी दवा है जिसका उपयोग न्यूमोसिस्टिस निमोनिया (जिसे PCP या PJP न्यूमोनिया भी कहते हैं)। PCP/PJP न्यूमोनिया फेफड़ों का एक संक्रमण है जो न्यूमोसिस्टिस जिरोवेकी नामक फ़ंगस से होता है। कमज़ोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले रोगी सर्वाधिक जोखिम में होते हैं। पेंटामिडीन आम तौर पर उन रोगियों को दी जाती है जो सल्फ़ामेथॉ़क्सज़ोल/ट्राइमेथोप्रिम (SMX/TMP, Bactrim®, Septra®) नहीं ले सकते हैं।
पेंटामिडाइन लेने वाले रोगियों के रक्त की गणना, रक्त शर्करा, और इलेक्ट्रोलाइट स्तर की जाँच करने तथा यकृत और गुर्दे की कार्यप्रणाली की निगरानी के लिए नियमित रूप से रक्त के नमूने लिए जा सकते हैं। उनके रक्तचाप और हृदय की क्रियाशीलता की भी निगरानी की जा सकती है।
IV द्वारा शिरा (नस) में तरल रूप में दिया जा सकता है
तरल रूप में इंजेक्शन से मांसपेशियों में (IM) दी जा सकती है
नेबुलाइज़र या इन्हेलर डिवाइस से सूँघे जाने वाले रूप में दी जा सकती है
इंजेक्शन के साथ संभावित दुष्प्रभाव:
सूँघी जाने वाली दवा के साथ संभावित दुष्प्रभाव:
पेंटामिडाइन लेने वाले सभी रोगियों को ये दुष्प्रभाव नहीं होंगे। सामान्य दुष्प्रभाव बोल्ड में हैंं, लेकिन और भी हो सकते हैं। कृपया सभी संदिग्ध दुष्प्रभावों की रिपोर्ट अपने चिकित्सक या फ़ार्मासिस्ट को करें।
अपने चिकित्सक या फ़ार्मासिस्ट से इन पर और अन्य सुझावों पर चर्चा करना सुनिश्चित करें।