एक साथ by St. Jude™ ऑनलाइन संसाधन के विस्तार की घोषणा
एक साथ by St. Jude™ ऑनलाइन संसाधन को अपडेट किया गया है, ताकि बच्चों की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे और अधिक परिवारों की मदद की जा सके।
बचपन की गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे परिवारों के लिए स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी होना बेहद ज़रूरी है।
अपनी शुरुआत से ही, एक साथ by St. Jude™ ऑनलाइन संसाधन बचपन और किशोरावस्था के कैंसर से जूझ रहे परिवारों के लिए जानकारी और शिक्षा का एक भरोसेमंद स्रोत रहा है। 2024 में, हमने अपने अंग्रेज़ी कंटेंट का विस्तार करते हुए इसमें रक्त विकारों और संक्रामक रोगों की जानकारी भी शामिल की। आज, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने हिंदी में भी अपना कंटेंट बढ़ाया है।
अब आप सिकल सेल रोग और हीमोफीलिया जैसे खून की बीमारियों, और इंफ्ल्युएंज़ा तथा खसरा जैसे संक्रामक रोगों की जानकारी पा सकते हैं। हमारा लक्ष्य आपको वह ज्ञान और संसाधन देना है जिनकी आपको ज़रूरत है।
एक साथ by St. Jude™ ऑनलाइन संसाधन में अब बचपन और किशोरावस्था के कैंसर के साथ-साथ रक्त विकारों और संक्रामक रोगों की जानकारी भी शामिल है।
नया क्या है?
रोगियों, परिवारों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं ने साइट को बेहतर बनाने में हमारी मदद की है। हर नए सेक्शन में आपको यह जानकार मिलेगा:
- स्थितियां: बचपन और किशोरावस्था के कैंसर, रक्त विकारों और संक्रामक रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी, जो आपको अपने बच्चे के निदान को समझने में मदद करने के लिए तैयार की गई है।
- उपचार, जांच और प्रक्रियाएं: चिकित्सा उपचार, दुष्प्रभाव, नैदानिक परीक्षण और पूरक उपचारों के बारे में स्पष्ट जानकारी।
- चिकित्सा देखभाल: स्वास्थ्य देखभाल टीमों, संक्रमण की रोकथाम, नैदानिक-उपचारात्मक पोषण और पैलिएटिव केयर से जुड़ी उपयोगी जानकारी।
- भावनात्मक सहयोग और दैनिक जीवन: रोज़मर्रा के जीवन, भावनात्मक स्वास्थ्य, पारिवारिक सहायता, वयस्क देखभाल में बदलाव और अन्य विषयों से निपटने के सुझाव।
- वीडियो और संसाधन: अपने बच्चे की देखभाल के लिए वीडियो, ब्लॉग लेख और अन्य व्यावहारिक संसाधन।
इससे आपको क्या लाभ होगा
ये अपडेट इसलिए डिज़ाइन किए गए हैं ताकि आपको ज़रूरी जानकारी आसानी से मिल सके। आपके मौजूदा बुकमार्क पहले की तरह काम करते रहेंगे। साइट पर कुछ भी ढूँढने के लिए आप हमारे नए सर्च टूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
हम आपको अपडेट की गई वेबसाइट देखने और इसे उन लोगों के साथ साझा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जिन्हें इन संसाधनों से फ़ायदा हो सकता है। हम लगातार नया कंटेंट जोड़ते रहते हैं, इसलिए ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे ईमेल न्यूज़लेटर की सदस्यता लें।
यदि आपके कोई सवाल या सुझाव हैं, तो कृपया हमें together@stjude.org पर ईमेल करें।
हमें खुशी है कि आप यहाँ हैं।